ब्रेकिंग
पूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' पूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड'

बिहार : 20 की संख्या में आए हथियारबंद डकैतों ने लूट लिए लाखों की संपत्ति, जांच में जुटी पुलिस

MADHUBANI : बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ता दिखाई दे रही है. ताजा मामला मधुबनी के हरलाखी थाना क्षेत्र की है, जहां अपराधियों ने तीन घरों में पिस्टल के बल पर डकैती की घटना को

बिहार : 20 की संख्या में आए हथियारबंद डकैतों ने लूट लिए लाखों की संपत्ति, जांच में जुटी पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MADHUBANI : बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ता दिखाई दे रही है. ताजा मामला मधुबनी के हरलाखी थाना क्षेत्र की है, जहां अपराधियों ने तीन घरों में पिस्टल के बल पर डकैती की घटना को अंजाम दिया है. करीब 20 की संख्या में अपराधियों ने तीन घरों में डकैती की. अपराधियों ने जेवरात, नकद व मोबाईल समेत करीब 10 लाख रुपये की डकैती है. 


जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात करीब साढ़े बारह बजे डकैतों ने पिस्टल के बल पर डीलर विनोद झा, श्याम झा और बरुण झा के घर में प्रवेश किया. घर में घुसते ही डकैतों ने पिस्टल के बल पर लोगों को बंधक बना लिया. उसके बाद घर में रखे आलमीरा व दीवान पलंग को तोड़कर जेवरात व नकद सहित मोबाईल फोन लूट लिए. डकैतों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की और जर्दा बम भी फोड़े. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है.


घटना की सूचना मिलने पर हरलाखी थानाध्यक्ष अनोज कुमार दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जांच में जुट गए. इसी दौरान घटना स्थल से पुलिस ने जर्दा बम के खोखे भी बरामद किए हैं. बेनीपट्टी सर्किल इंस्पेक्टर ने भी घटना स्थल का मुआयना किया है. इंस्पेक्टर ने घटना के सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच करते हुए कहा कि घटना में शामिल अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है. 

टैग्स