ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Bihar News: बिहार में DRI का बड़ा एक्शन, डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक की विदेशी सिगरेट को किया जब्त

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में DRI की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक की विदेशी सिगरेट की एक बड़ी खेप को जब्त किया है। तस्करों ने विदेशी सिगरेट की खे

Bihar News: बिहार में DRI का बड़ा एक्शन, डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक की विदेशी सिगरेट को किया जब्त
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में DRI की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक की विदेशी सिगरेट की एक बड़ी खेप को जब्त किया है। तस्करों ने विदेशी सिगरेट की खेप को बांस के नीचे छिपाकर रख था। 


बताया जा रहा है कि नॉर्थ ईस्ट म्यांमार निर्मित सिगरेट की खेप को गुवाहाटी के रास्ते दिल्ली ले जाया जा रहा था। DRI ने मौके से उत्तर प्रदेश राज्य के मुरादाबाद जिले के दो लोगों को गिरफ्तार किया भी गया है। जिससे टीम लगातार पूछताछ करने में जुटी हुई है। 


दरअसल, DRI को एक गुप्त सूचना मिली थी कि म्यांमार में बनी सिगरेट की खेप को राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाके के सप्लाई करने के लिए मुजफ्फरपुर के रस्ते ले जाया जा रहा है। जिसके बाद DRI की टीम ने  सघन जांच अभियान को तेज किया है। इसी दौरान गायघाट थाना क्षेत्र के NH 57 टोल प्लाजा के समीप में एक कंटेनर HR 55X 7271 आता हुआ दिखा। 


टीम ने घेराबंदी करते हुए कंटेनर को रोककर खुलवाया। कंटेनर की तलासी के दौरान उसमें लोड बांस के बीच ईस्ट एशिया की म्यांमार में बनी हुई सिगरेट की बड़ी खेप को बरामद किया गया। टीम ने मौके से दो लोगो को पकड़ा है। जिसमें कंटेनर के चालक और सहायक है। DRI की टीम मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और विदेशी सिगरेट के बैकवर्ड लिंकेज और फॉरवर्ड लिंकेज की जानकारी जुटा रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता