Hindi News / news / बीच सड़क पर भिड़ गए बिहार पुलिस के जवान, जमकर हुई मारपीट

बीच सड़क पर भिड़ गए बिहार पुलिस के जवान, जमकर हुई मारपीट

1st Bihar Published by: Updated Dec 30, 2020, 12:28:46 PM

बीच सड़क पर भिड़ गए बिहार पुलिस के जवान, जमकर हुई मारपीट

- फ़ोटो

ARARIYA : अररिया के जोगबनी में किसान चौक पर ड्यूटी में तैनात दो होमगार्ड के जवान बीच सड़क पर ही भिड़ गए. दोनों आपस में मारपीट करने लगे और किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. 

स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों जवानों का ड्यूटी किसान चौक पर लगा था. दोनों वहां से गुजरने वाले बाइक, ऑटो समेत अन्य वाहन चालकों से 10, 20 रुपये की अवैध वसूली की थी. शाम में दोनों के बीच उसी राशि का बंटवारा किया जा रहा था. लेकिन राशि बंटवारे के दौरान दोनों भिड़ गए और आपस में मारपीट करने लगे.

स्थानीय लोगों के अनुसार जब बीच सड़क पर रायफल के कुंडा से दोनों तरफ से मारपीट होने लगी तो मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा दोनों के लड़ाई को बीच-बचाव कर मामला शांत कराया. घटना की सूचना जोगबनी थानाध्यक्ष को दी गयी. सूचना मिलने के बाद दोनों को जोगबानी थाना बुलाया गया. 

दोनों जवान के झगड़े का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि इस बारे में  जोगबानी थानाध्यक्ष ने आपस में लेनदेन की बात से इनकार करते हुए बताया की दोनों जवानों की लड़ाई ड्यूटी को लेकर हो रही थी. दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया है.