ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

आरा के छात्र ने बीएचयू में किया सुसाइड, परिजनों के बीच मचा कोहराम

VARANASI: बीएचयू के भीमराव अंबेडकर छात्रावास में आरा के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान आनंद नगर पिपरिया रोड निवासी 25 वर्षीय प्रेमशंकर के रूप में हुई है। इस घटना से बीए

आरा के छात्र ने बीएचयू में किया सुसाइड, परिजनों के बीच मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VARANASI: बीएचयू के भीमराव अंबेडकर छात्रावास में आरा के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान आनंद नगर पिपरिया रोड निवासी 25 वर्षीय प्रेमशंकर के रूप में हुई है। इस घटना से बीएचयू परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


 परिजन बार-बार एक ही सवाल कर रहे हैं कि आखिर क्या बात हुई कि प्रेमशंकर ने यह कदम उठाया। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच किये जाने और घटना के कारणों का पता लगाने की मांग की है। बताया जाता है कि भीमराव अंबेडकर छात्रावास के रूम नंबर 57 में प्रेमशंकर रहता था। वह एलएलएम प्रथम वर्ष का छात्र था।


 सुबह जब प्रेमशंकर ने दरवाजा नहीं खोला तो दोस्त दरवाजा खटखटाने लगे जब अंदर से कोई रिस्पांस नहीं मिला तब खिड़की से कमरे के अंदर छात्रों ने झाका तो देखा की पंखे में प्रेमशंकर लटका हुआ है। जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। 


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। बताया जाता है कि मृतक प्रेमशंकर चार भाईयों में सबसे छोटा था। पिछले दो महीने से वह डिप्रेशन की दवा खा रहा था। देर रात अपने पिता से बात की फिर उसने गले में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। बुजुर्ग पिता बेटे की मौत से सदमें में हैं। वही परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।