ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

मुंबई: कोरोना का कहर जारी, 26 मार्च से लॉकडाउन का ऐलान

DESK: भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं जिसे लेकर स्थिति गंभीर होती जा रही है। इसका सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। जहां कोरोना संक्रमण तेजी से फैल र

मुंबई: कोरोना का कहर जारी, 26 मार्च से लॉकडाउन का ऐलान
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं जिसे लेकर स्थिति गंभीर होती जा रही है। इसका सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। जहां कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने महाराष्ट्र के बीड जिले में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का ऐलान कर दिया है। 26 मार्च से 4 अप्रैल तक बीड जिले में संपूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा।


महाराष्ट्र के बीड जिले में लॉकडाउन के दौरान सभी बाजार, स्कूल, कॉलेज एवं अन्य संस्थान बंद रहेंगे। लॉकडाउन में घर से बाहर निकलने पर भी पाबंदी रहेगी। हालांकि इस दौरान आवश्यक सेवा को लेकर छूट दी गई है। बीड जिले में लॉकडाउन लगाए जाने से पहले नागपुर में भी 31 मार्च तक के लिए  लॉकडाउन लगाया गया है। इसके अलावे नासिक, ठाणे, पुणे जैसे इलाकों में भी नाइट कर्फ्यू लगाया जा चुका है। 



गौरतलब है कि भारत में करीब 47 हजार कोरोना के नए केस सामने आए है जिसमें आधे से अधिक केस महाराष्ट्र के हैं। महाराष्ट्र में 2 लाख 30 हजार कोरोना के मामले सामने आया हैं जो किसी भी राज्य की तुलना में सबसे ज्यादा है। ऐसे में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए प्रशासन ने महाराष्ट्र के बीड जिले में 26 मार्च से संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। 

मुंबई: कोरोना का कहर जारी, 26 मार्च से लॉकडाउन का ऐलान | FirstBihar