ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

भगवान राम पर विवादित बयान देने के बाद बैकफुट पर ओली, नेपाल के विदेश मंत्रालय ने सफाई दी

DESK : भगवान राम को नेपाली बताने वाले प्रधानमंत्री ओली के विवादित बयान के बाद अब नेपाल के विदेश मंत्रालय ने इस पूरे मामले पर सफाई दी है. नेपाल के विदेश मंत्रालय की तरफ से अपने

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DESK : भगवान राम को नेपाली बताने वाले प्रधानमंत्री ओली के विवादित बयान के बाद अब नेपाल के विदेश मंत्रालय ने इस पूरे मामले पर सफाई दी है. नेपाल के विदेश मंत्रालय की तरफ से अपने ही प्रधानमंत्री के विवादित बयान पर सफाई देते हुए कहा गया है कि प्रधानमंत्री ओली का बयान किसी भी राजनीतिक विषय से जुड़ा हुआ नहीं है. उनका मकसद किसी की भावनाओं को आहत करने का नहीं था. प्रधानमंत्री का बयान अयोध्या और उसके सांस्कृतिक मूल्य को कम करने को लेकर नहीं दिया गया था.


दरअसल अयोध्या और भगवान राम को लेकर बयान देने के बाद प्रधानमंत्री ओली की चौतरफा आलोचना हो रही थी. नेपाल में हिंदुओं की तादाद सबसे ज्यादा है, इसलिए ओली खुद दबाव में थे.




नेपाल के विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री ओली के बयान को लेकर बजाप्ता एक प्रेस नोट जारी किया है. आपको बता दें कि नेपाल के प्रधानमंत्री ने एक विवादित बयान देते हुए भगवान राम को नेपाली बताया था. ओली ने यहां तक कह दिया था कि असली अयोध्या नेपाल में है न कि भारत में है. ओली ने कहा था कि भगवान राम भारत के नहीं बल्कि नेपाल के राजकुमार थे, इसीलिए हमने सीता उन्हें दी.


नेपाली प्रधानमंत्री के इस बयान की आलोचना भारत के साथ-साथ उनके देश में भी हुई. जिसके बाद अब सफाई देकर इस पूरे मामले से पल्ला झाड़ने का प्रयास ओली सरकार कर रही है.