ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

भागलपुर: पिस्टल डिलीवरी देने के दौरान 2 हथियार तस्कर को पुलिस ने दबोचा

BHAGALPUR: पटना एसटीएफ की मदद से नवगछिया पुलिस ने दो अवैध हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। कंट्री मेड पिस्टल की डिलीवरी देने के दौरान इन तस्करों को दबोचा गया। नवगछिया पुलिस और पटन

भागलपुर: पिस्टल डिलीवरी देने के दौरान 2 हथियार तस्कर को पुलिस ने दबोचा
Santosh Singh
2 मिनट

BHAGALPUR: पटना एसटीएफ की मदद से नवगछिया पुलिस ने दो अवैध हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। कंट्री मेड पिस्टल की डिलीवरी देने के दौरान इन तस्करों को दबोचा गया। नवगछिया पुलिस और पटना एसटीएफ इसे बड़ी सफलता मान रही है। अवैध हथियार तस्करों के पास से पुलिस ने 5 कंट्री मेड पिस्टल, 10 मैगजीन, 10 कारतूस के साथ दो मोबाइल भी बरामद किया है।


नवगछिया एसपी सुशांत सरोज ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्करों को एसटीएफ पटना की सूचना पर नवगछिया पुलिस ने भवानीपुर बिरबन्ना चौक पर उस वक्त दबोचा जब वे हथियार की डिलीवरी के लिए पहुंचे थे। सूचना पर एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में जिला पुलिस बल की एक टीम गठित की गई और मुंगेर जिला के बरदह गांव से तस्कर मो. फूल बाबू और मो. अयूब को गिरफ्तार किया गया। अवैध हथियार तस्करों के पास से पुलिस ने 5 कंट्री मेड पिस्टल, 10 मैगजीन, 10 कारतूस के साथ दो मोबाइल भी बरामद किया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के साथ इनके अन्य सहकर्मी भी मौजूद थे लेकिन वे पुलिस को देखते ही फरार हो गये। जिनकी शिनाख्त की जा चुकी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता