ब्रेकिंग
‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देश‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देश

भागलपुर में पुलिस की पिटाई से सिंचाई विभाग के कर्मी की मौत, आक्रोशित लोगों ने थाना घेर लिया

BHAGALPUR : भागलपुर में पुलिस की पिटाई से सिंचाई विभाग के एक कर्मी की मौत हो गई है। होली के दिन मारपीट की घटना के बाद भागलपुर पुलिस ने सिंचाई विभाग के एक कर्मी को हिरासत में लिया थ

भागलपुर में पुलिस की पिटाई से सिंचाई विभाग के कर्मी की मौत, आक्रोशित लोगों ने थाना घेर लिया
Santosh Singh
2 मिनट

BHAGALPUR : भागलपुर में पुलिस की पिटाई से सिंचाई विभाग के एक कर्मी की मौत हो गई है। होली के दिन मारपीट की घटना के बाद भागलपुर पुलिस ने सिंचाई विभाग के एक कर्मी को हिरासत में लिया था जिसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से सिंचाई विभाग के कर्मी की मौत हुई है। 


घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक के सिंचाई विभाग के कर्मी संजय यादव की मौत पुलिस से हिरासत में हुई है। होली के दिन भागलपुर के मायागंज में शाम के वक्त मारपीट की एक घटना हुई थी। इसके बाद बरारी थाना की पुलिस ने सिंचाई विभाग के कर्मी संजय यादव को हिरासत में लिया था। रात के 10 बजे पुलिस उसे लेकर थाने गई थी और उसकी पिटाई की थी। जिसके बाद थाने में ही संजय यादव की मौत हो गई। 


संजय यादव की मौत के बाद उसके परिजनों और आक्रोशित लोगों ने थाने पहुंचकर वहां जबरदस्त बवाल काटा है। थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने सतर्कता के तौर पर पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। इस बवाल के बीच भागलपुर की एसएसपी थाना पहुंची है और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही हैं।

टैग्स