Hindi News / news / भागलपुर में इनकम टैक्स का रेड, जोधानी मिल के कई ठिकानों पर हो...

भागलपुर में इनकम टैक्स का रेड, जोधानी मिल के कई ठिकानों पर हो रही छापेमारी

1st Bihar Published by: Updated Dec 09, 2022, 10:43:55 AM

भागलपुर में इनकम टैक्स का रेड, जोधानी मिल के कई ठिकानों पर हो रही छापेमारी

- फ़ोटो

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर में एक बार फिर से आयकर का छापा पड़ा है। यह छापा बरारी थाना क्षेत्र स्थित जोधानी फ्लोर मिल में हुई है। इनकम टैक्स का यह रेड सुबह करीब 7 बजे से अभी तक जारी है। इस दौरान करीब आधा दर्जन  गाड़ियों में सवार होकर आए आयकर कर्मियों व अधिकारियों ने छापेमारी करने पहुचें हैं। वहीं एकबार फिर से इनकम टैक्स की दस्तक से शहर में हड़कंप मचा है। 


दरअसल, भागलपुर के जोधानी के अन्य ठिकानों भी आयकर विभाग की यह छापेमारी जारी है। इनकम टैक्स की अलग-अलग टीमों द्वारा  एकसाथ जोधानी प्लांट पर छापेमारी किया जा रहा है। इसको लेकर आयकर की एक टीम दिल्ली से भी पहुंची है। इसके साथ ही भागलपुर समेत एक अन्य जगह की टीम के शामिल होने की जानकारी सामने आ रही है। 



इनकम टैक्स की टीम शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे बरारी स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में छापेमारी करने पहुंची है, जो अबतक जारी है। आयकर कर्मी अभी छापेमारी कर रहे है और इसमें उन्हें क्या कुछ मिला है इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि, जोधानी के अन्य ठिकाने पर भी एक टीम निकली है। वहीं फिर एकबार शहर में आयकर छापे से हड़कंप मचा हुआ है।