ब्रेकिंग
हर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समयहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समय

भाभी की तस्‍वीर से फेक आइडी बनाते ही आने लगे गंदे-गंदे मैसेज, पीड़िता की शिकायत के बाद पकड़ा गया देवर

NAWADA: शादीशुदा महिला का सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाने का मामला सामने आया है। फेक आईडी और किसी ने नहीं बनाई बल्कि महिला के देवर ने ही बनाया है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब महि

भाभी की तस्‍वीर से फेक आइडी बनाते ही आने लगे गंदे-गंदे मैसेज, पीड़िता की शिकायत के बाद पकड़ा गया देवर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NAWADA: शादीशुदा महिला का सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाने का मामला सामने आया है। फेक आईडी और किसी ने नहीं बनाई बल्कि महिला के देवर ने ही बनाया है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब महिला को गंदे-गंदे मैसेज आने शुरू हो गये। युवक ने फेक आईडी बनाकर अपनी भाभी का फोटो लगा दिया और मोबाइल नंबर के साथ अश्लील बातें भी लिख दी।


जिसके बाद कमेंट बॉक्स में फेसबुक यूजर्स गंदी गंदी बाते करने लगे। इस बात से परेशान महिला कमेंट्स करने वाले लोगों को ब्लॉक करते करते परेशान हो गयी। जिसके बाद उसने इस बात की जानकारी अपने पति को दी। जिसके बाद पति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब इस पूरे मामले की जांच की तब जो कुछ निकलकर सामने आई उसे सुनकर परिवार के सभी सदस्य हैरान रह गये। दरअसल महिला के देवर ने ही भाभी का फेक आईडी बनाया था। जिसके बाद अश्लील कमेंट्स आने शुरु हो गये जिसे लेकर महिला कई दिनों से परेशान थी लेकिन जब यह सिलसिला थमने का नाम नहीं लिया तब उसने यह बात अपने पति को बतायी। महिला के मोबाइल पर भी अश्लील मैसेज आने शुरू हो गये थे। घटना नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र की है। 


पुलिस को शिकायत करने बाद जब इस मामले की जांच की गयी तब पता चला कि आइपी एड्रेस से फेक अकाउंट बनाया गया है जो रुस्‍तम अली के नाम पर रजिस्‍टर्ड है। रुस्‍तम अली की पहचान महिला के देवर के रूप में हुई है। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा और पूछताछ की। रुस्तम ने बताया कि उसका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। उसकी बात सुनने के बाद पुलिस ने रुस्तम को छोड़ दिया। रुस्तम के मोबाइल को साइबर सेल को सौंपा गया है। साइबर सेल की टीम इस मामले की जांच में जुट गयी है। पुलिस ने बताया कि यह मामला साइबर क्राइम से जुड़ा मामला है यदि रुस्तम की संलिप्तता रही तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।