Bihar Election 2025 : महिलाओं ने रचा इतिहास, 71% मतदान कर ‘नारी शक्ति’ बनीं गेमचेंजर; जानिए किसे होगा फायदा Bihar Elections 2025: एक्जिट पोल में जानिए क्या है अनंत सिंह का हाल, हाई कॉन्फिडेंस के साथ करवा रहे हैं महाभोज की तैयारी Bihar Election 2025 : एएन कॉलेज बना काउंटिंग सेंटर, डीएम-एसएसपी ने तैयारियों की समीक्षा की; जानिये कैसी रहेगी व्यवस्था Success Story: टैक्स ऑफिसर की नौकरी के बीच UPSC क्रैक, आस्था सिंह 21 साल की उम्र में बनीं IAS अधिकारी Bihar Politics : राजद-भाजपा-जदयू में कौन बनेगा नंबर वन? इन एग्जिट पोल ने दिए चौंकाने वाले नतीजे; नीतीश और तेजस्वी कौन मारेगा बाजी Pawan Singh: पावरस्टार पवन सिंह को मिली बड़ी राहत, इस मामले में अग्रिम जमानत याचिका मंजूर BIHAR NEWS : नेशनल हाईवे पर XUV और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, सुल्तानगंज युवक की मौत, दो दोस्त गंभीर Bihar Elections 2025: क्या तिरहुत और मिथिलांचल की सीटों पर होगा NDA का कब्जा, बढ़ी मतदान प्रतिशत के मायने समझिए Bihar News: बिहार के इस जिले में महिला समेत 4 की मौत, गाँव में मचा कोहराम Bihar Election 2025 : 'सिक्सर में छह गोली होती हैं ...', जानिए हरेक का क्या है मतलब; जीतन राम मांझी बोले– NDA की जीत तय है
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 27 Jul 2024 09:21:00 AM IST
- फ़ोटो
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में आज अहले सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां सुबह 5 बजे तीन मंजिला इमारत ढह गई। शाहबाज गांव में बनी ग्राउंड प्लस स्थित तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस इमारत में 24 परिवार रह रहे थे। इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम है। फिलहाल घटना के बाद पुलिस दमकल विभाग एनडीआरएफ के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। दमकल विभाग के मुताबिक मलबे से दो लोगों को सुरक्षित बाहर लाया जा चुका है।
दरअसल, मुंबई के शाहबाज गांव में बनी ग्राउंड प्लस स्थित तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। जहां इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि इमारत में 24 परिवार रह रहे थे। कर्मचारियों द्वारा मलबे को हटाने की कोशिश जारी है। नवी मुंबई के डिप्टी फायर ऑफिसर पुरुषोत्तम जाधव ने कहा, "हमें सुबह 4.50 बजे एक इमारत गिरने की सूचना मिली। 2 लोगों को बचा लिया गया है। जिन दो लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है उनका नाम सैफ अली और रुसवा खातून है। दो लोगों के फंसे होने की संभावना है और उन्हें बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है।"
वहीं, नवी मुंबई नगर निगम आयुक्त कैलाश शिंदे ने बताया, "इमारत सुबह 5 बजे के आसपास ढह गई। यह एक G+3 इमारत है। दो लोगों को बचा लिया गया है और दो के फंसे होने की संभावना है। NDRF की टीम यहाँ है, बचाव अभियान जारी है।" ये जी+3 की इमारत है सेक्टर-19, शाहबाज गांव में है. इस 3 मंजिला इमारत से 52 लोग सुरक्षित बाहर निकले और मलबे में फंसे 2 लोगों को बचाया गया है। अभी भी 2 लोगों के फंसे होने की आशंका है। "