Hindi News / news / बेतिया में साढ़े छह लाख की लूट, बस रुकवाकर अपराधियों ने दिया...

बेतिया में साढ़े छह लाख की लूट, बस रुकवाकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

1st Bihar Published by: Updated Oct 05, 2020, 3:58:17 PM

बेतिया में साढ़े छह लाख की  लूट, बस रुकवाकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

- फ़ोटो

BETTIAH :इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से आ रही है, जहां दिनदहाड़ें अपराधियों ने प्रशासन की क्राइम कंट्रोल की कवायत को ठेंगा दिखाते हुए बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. 

मामाल शहर के सुप्रिया रोड की है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े साढ़े छह लाख की लूट की वारदात  को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है एचडीएफसी  बैंक से पैसा निकाला गया था और शख्स पैसा लेकर बस पर सवार हुआ था. तभी हथियार से लैस  दो अपराधियों ने शख्स को बस से उतार दिया और पैसा लेकर हथियार चमकाते मौके से फरार हो गए. 

अपराधियों के जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई.  जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस  जांच में जुट गई है. वहीं पीड़ित शख्स ने बताया कि वह एचडीएफसी बैंक से पैसा निकाल कर घर जाने के लिए बस पर सवार हुए थे. तभी अपराधियों ने बस रुकवाकर बारदात को अंजाम दिया.