ब्रेकिंग
Bihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमला

बेटी के साथ ओलार्क सूर्य मंदिर में लालू ने की पूजा, छठ घाट का भी लिया जायजा

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बड़ी बेटी पाटलिपुत्र सांसद मीसा भारती के साथ दुल्हिनबाजार के उलार गांव पहुंचे थे। जहां ओलार्क सूर्य मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद उन्

बेटी के साथ ओलार्क सूर्य मंदिर में लालू ने की पूजा, छठ घाट का भी लिया जायजा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बड़ी बेटी पाटलिपुत्र सांसद मीसा भारती के साथ दुल्हिनबाजार के उलार गांव पहुंचे थे। जहां ओलार्क सूर्य मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने छठ का भी जायजा लिया। वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीजेपी के पूर्व सांसद आरके सिंह का पैर छूने के सवाल पर लालू ने कहा कि यह नीतीश की पुरानी आदत है। 


जैसे ही लालू का काफिला ओलार्क सूर्य मंदिर पहुंचा लोगों की भीड़ लग गयी। लालू के समर्थक अपने नेता की एक झलक पाने को बेताब दिखे। फिर धीरे-धीरे यह बात फैल गई कि सूर्य मंदिर में लालू जी आए हैं। फिर क्या था लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग लालू के स्वागत के लिए फूल माला लेकर पहुंच गये। 


वही ओलार्क सूर्य मंदिर के महंथ अवध बिहारी दास ने अंग वस्त्र और माला पहनाकर लालू यादव को सम्मानित किया। जिसके बाद सांसद बिटिया के साथ लालू यादव ने मंदिर परिसर और तालाब में छठ घाट की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर लालू यादव ने बिहारवासियों को लोक आस्था के महापर्व छठ की बधाई और शुभकामनाएं दी। 


टैग्स