ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

बेटे के साथ मिलकर दूसरी पत्नी ने ले ली जान, संपत्ति के लिए अपने हो गये खून के प्यासे

VAISHALI: संपत्ति की लालच में अपनों ने ही जान ले ली। कोई इस कदर संपत्ति की लालच में गिर सकता है किसी ने सोचा नहीं था। लेकिन जब यह घटना सामने आई तो इलाके के लोग भी सकते में हो

बेटे के साथ मिलकर दूसरी पत्नी ने ले ली जान, संपत्ति के लिए अपने हो गये खून के प्यासे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: संपत्ति की लालच में अपनों ने ही जान ले ली। कोई इस कदर संपत्ति की लालच में गिर सकता है किसी ने सोचा नहीं था। लेकिन जब यह घटना सामने आई तो इलाके के लोग भी सकते में हो गये। जी हां हम बात कर रहे हैं वैशाली के जंदाहा की जहां बेटे के साथ मिलकर दूसरी पत्नी ने पीट-पीटकर पति की हत्या कर दी। 


मृतक की पहचान शंकर राय के रूप में हुई है। संपत्ति की लालच ऐसी की उसकी जान अपनों ने ही ले ली। इस दौरान जब पड़ोसी शंकर राय को बचाने गये तो उन पर भी हमला बोल दिया। जिसके बाद भागकर पड़ोसियों ने अपनी जान बचायी। पीट-पीटकर शंकर राय की हत्या करने के बाद परिजनों ने उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।


मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मां बेटे को गिरफ्तार कर लिया है वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गयी है। यह पूरा मामला जंदाहा प्रखंड के तिसीऔता थाना क्षेत्र का है जहां अदलपुर पंचायत के जसपरहा गांव में हत्या की इस घटना को अंजाम दिया गया।  


बताया जाता है कि 2004 में शंकर राय ने दूसरी शादी की थी। उसकी पहली पत्नी की जब मौत हो गयी तब उसने दूसरी शादी करने का फैसला लिया था। पहली पत्नी से तीन बेटी और एक बेटा है। जबकि दूसरी पत्नी शशिकला से जुड़वां बेटे है। दूसरी पत्नी सारी संपत्ति अपने नाम करवाना चाहती थी जिसे लेकर घर में विवाद चल रहा था। 


यह विवाद इतना बढ़ गया कि शशिकला अपने पति के खुन की प्यासी हो गयी। उसने अपने बेटे शिवम के साथ मिलकर शंकर को इस कदर पीटा कि उसकी जान चली गयी। पहली पत्नी के बेटे मनजीत ने पिता की हत्या का आरोप अपनी सौतेली मां शशिकला और उनके बेटे शिवम पर लगाया और उनके खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया।


 मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी दूसरी पत्नी और उसके बेटे शिवम को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुट गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पूरे गांव में इस घटना को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।