ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बंगाल में केंद्रीय मंत्री पर जानलेवा हमला, गाड़ी के शीशे चकनाचूर, मिनिस्टर ने कहा.. TMC के गुंडों ने मारा

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर पश्चिम बंगाल से सामने आ रही है. पश्चिम बंगाल में केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन के काफिले पर हमला हुआ है. इस जानलेवा हमले में मंत्री वी मुरलीधरन की गाड़ी

बंगाल में केंद्रीय मंत्री पर जानलेवा हमला, गाड़ी के शीशे चकनाचूर, मिनिस्टर ने कहा.. TMC के गुंडों ने मारा
First Bihar
2 मिनट

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर पश्चिम बंगाल से सामने आ रही है. पश्चिम बंगाल में केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन के काफिले पर हमला हुआ है. इस जानलेवा हमले में मंत्री वी मुरलीधरन की गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए हैं. सुरक्षाकर्मियों पर भी हमले की बात सामने आ रही है. मंत्री ने खुद ट्वीट कर टीएमसी के ऊपर हमले का आरोप लगाया है.


घटना पश्चिम बंगाल के मेदिनापुर की है, जहां केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन के काफिले पर हमला किया गया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे खुद केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने ट्वीट किया है. वीडियो में कुछ लोग मंत्री वी मुरलीधरन की गाड़ी पर बांस-बल्ले से हमला करते दिख रहे हैं. पत्थर बरसाए जा रहे हैं. मुरलीधरन ने हमले का आरोप तृणमूल कार्यकर्ताओं पर लगाया है. 


बवाल बढ़ने और तोड़फोड़ होने पर मंत्री वहां से अपना काफिला लेकर वापस लौट आए. मुरलीधरन ने कहा कि जैसे ही वह इलाके में पहुंचे. लोगों के एक समूह ने उनके काफिले पर लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस वाहन में वह यात्रा कर रहे थे उसकी खिड़कियां तोड़ दी गईं. उनके साथ आई पुलिस की गाड़ी में तोड़-फोड़ की गई और चालक घायल हो गया.