ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बेकाबू वाहन ने 2 सगी बहनों को कुचला, मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में पिकअप वैन से कुचलकर दो सगी बहनों की मौत गई। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने शव को एनएच 31 पर रखकर हंगामा किया है। घटना की सुचना के बाद पहुंची

बेकाबू वाहन ने 2 सगी बहनों को कुचला, मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में पिकअप वैन से कुचलकर दो सगी बहनों की मौत गई। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने शव को एनएच 31 पर रखकर हंगामा किया है। घटना की सुचना के बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घंटों सड़क जाम रहने से दोनों ओर गाड़ियों की लम्बी लंबी कतारें लगी रही। इस वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह मामला लाखो सहायक थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार दोनों बहनें मॉर्निंग वॉक के लिए आई थी, उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को ठोकर मार दिया। जिसमें मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक बच्चियों की पहचान लाखों पचपन टोल के रहने वाले मनीष कुमार की पुत्री रूही कुमारी और रुचि कुमारी के रूप में की गई है। इस संबंध में परिजन दिनेश कुमार ने बताया कि अज्ञात पिकअप वैन से कुचलकर दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों ने लगभग दो घंटे तक सड़क को जाम रखा। 


वहीं,परिजनों ने बताया कि अन्य दिनों की तरह रोज सुबह सुबह दोनों बहनें  टहलने के लिए घर से निकली थी तभी हाईवे पर अज्ञात वाहन ने दोनों को एक साथ कुचल डाला और मौके से फरार हो गया। एक साथ दो लोगों की मौत की सूचना मिलते ही लाखों थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंच गए और आक्रोशित ग्रामीणों को काफ़ी समझाने का प्रयास किया।


उधर, इस घटना को लेकर अधिकारियों ने पोस्टमार्टम के बाद आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। इसको लेकर सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि लाखो पचपन टोल की रहने वाली दो सगी बहनों को अज्ञात अनियंत्रित पिकअप वैन ने सड़क पार करते वक्त कुचल दिया है, जिससे दोनों बच्ची को मौके पर मौत हो गई। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता