1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Feb 05, 2020, 7:30:01 AM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : बेगूसराय में देर रात एक युवक का सड़क किनारे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मामला फुलवरिया थाना इलाके के आरकेसी विद्यालय के पास की है.
मृतक की पहचान राजवाड़ा वार्ड नंबर दो निवासी हरिशंकर राय के बेटे प्रिंस कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि प्रिंस देर शाम अपने एक दोस्त के साथ घर से बाहर निकला था और देर रात तक घर नहीं लौटा और देर रात उसकी लाश सड़क के पास मिली.
परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रिंस की हत्या कर शव को सड़क किनारे हादसे का रुप देने के लिए फेंक दिया गया. वहीं पुलिस कहना है कि किसी गाड़ी की चपेट में आने से इसकी मौत हुई है. पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया है. फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और जांच में जुट गई है.