ब्रेकिंग
पटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाबपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब

अपराधियों ने दुकानदार से मांगी 1 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर 2 दिन में टपकाने की दी धमकी

BEGUSARAI : बिहार में इन दिनों अपराधियों पर नकेल कसना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है. बेगूसराय जिले में अपराधियों ने एक दुकानदार से 1 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. पैसे

अपराधियों ने दुकानदार से मांगी 1 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर 2 दिन में टपकाने की दी धमकी
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI :  बिहार में इन दिनों अपराधियों पर नकेल कसना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है. बेगूसराय जिले में अपराधियों ने एक दुकानदार से 1 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. पैसे नहीं देने पर बदमाशों ने 2 दिन में मर्डर करने की धमकी भी दी है. घटना के बाद दुकानदार और उसके परिजन काफी डरे-सहमे से हैं. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना इलाके की है, जहां अपराधियों ने एक किराना दुकानदार से रंगदारी मांगी है. दूकान की गेट पर पोस्टर चस्पा कर बदमाशों ने रंगदारी मांगी है. जानकारी अनुसार उक्त इस्तेहार खांजहांपुर पंचायत के वार्ड नंबर -05 निवासी शंकर तांती के पुत्र राजीव तांती के दुकान पर चिपकाया गया है.


सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सुबह सवेरे जैसे ही दुकानदार की नजर इस्तेहार पर पड़ी. भय और दहशत से थर-थर कांपने लगा. वहीं उक्त खबर पुरे क्षेत्र में जंगल के आग की तरह फ़ैल गई. लोगों की भीड़ उक्त इस्तेहार को देखने एवं पढ़ने के लिए जमा हो गई. जबकि अपराधियों के बुलंद हौसले की चर्चा लोगों के बीच दिनभर चलती रही.


बताया जाता है अपराधियों ने उक्त इस्तेहार में अपना मोबाइल नंबर भी जारी किया है. जिसमें बात करने का समय एक घंटा 12 बजे से एक बजे तक निर्धारित किया गया है. साथ ही रंगदारी नहीं देने की स्थिति में दुकान खोलने से मना कर दिया है. साथ ही रंगदारी जमा नहीं करने पर जान से हाथ धोने की धमकी देते हुए विशेष चालाकी नहीं करने की हिदायत दी है.


इस घटना को लेकर थानाध्यक्ष पल्लव ने बताया कि प्रथमदृष्टया किसी भी अपराधी के द्वारा अक्सर अपनी पहचान को छिपाया जाता है. लेकिन इस मामले में अपराधी द्वारा सार्वजनिक तौर पर मोबाइल नंबर जारी करना मामले को दूसरी ओर इंगित कर रहा है. हो सकता है किसी शरारती तत्व के द्वारा मजाक किया गया हो. वैसे उस नंबर पर सम्पर्क साधने सहित अन्य कार्रवाई शुरू कर दी गई है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता