1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Sep 09, 2020, 4:25:08 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : बड़ी खबर बेगूसराय से है, जहां पारिवारिक कलह से परेशान होकर एक स्टूडेंट ने खुदकुशी कर दुनिया को अलविदा कह दिया. जिसके बाद घर में कोहराम मच गया है.
मामला बेगूसराय के साहेबपुरकमाल थाना इलाके की है. जहां स्टूडेंट का शव उसके ही कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला है. बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद को लेकर वह कुछ दिनों से परेशान चल रहा था.
बुधवार को उसकी लाश कमरे में पंखे से लटकती हुई मिली. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं मामले की जांच में पुलिस जुट गई है.