ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

बेगूसराय में पीट-पीटकर वृद्ध की हत्या, बचाने आए शख्स को भी किया अधमरा

BEGUSARAI : बेगूसराय में आपसी विवाद में एक वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. वहीं वृद्ध को बचाने आए दूसरे शख्स को भी आरोपियों ने पीट-पीटकर कर अधमरा कर दिया. घटन

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में आपसी विवाद में एक वृद्ध की  पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. वहीं वृद्ध को बचाने आए दूसरे शख्स को भी आरोपियों ने पीट-पीटकर कर अधमरा कर दिया. 

घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कमला गांव की है. मृतक शख्स की पहचान 70 साल के सुखदेव तांती के रूप में की गई है. बताया जाता है कि सुखदेव तांती  के घर के बगल से उसका पड़ोसी बिजली का तार ले जा रहा था. इसका जब सुखदेव ने विरोध किया तो उसके  पड़ोसी ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. 

वहीं सुखदेव को पीटता देख पास में ही रहने वाला एक शख्स उसे बचाने गया तो उसे भी पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. गंभीर रुप से घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  वहीं हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. फिलहाल चेरिया बरियारपुर और मंझौल थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है. वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में  तनाव व्याप्त है.


रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता