1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Feb 09, 2021, 10:11:30 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : जिले में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है, जहां पुलिस अपराधी के सामने बौनी साबित ही रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर जिले से सामने आ रही है. बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को सरेशाम गोली मारकर हत्या कर दी है. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. बेगूसराय पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात बेगूसराय जिले के बछवारा थाना इलाके की है, जहां फतेहा गांव के पास अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक युवक की पहचान जवाहर चौधरी का पुत्र नीरज चौधरी के रूप में की गई है. बताया जाता है कि मृतक नीरज चौधरी अपने घर पास टहल रहा था, उसी दरमियान अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार कर हत्या कर दी.
गोली आवाज सुनकर ग्रामीणों ने दौड़ा तो अपराधी हथियार रात लहराते हुए मौके से फरार हो गया. वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी. मौके पर परिजन पहुंच कर आनन-फानन में नीरज को उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय लाया, जहां डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि मृतक नीरज चौधरीतेघड़ा में रहकर खेती बाड़ी करता था. इसके पिता मध्य विद्यालय के रिटायर शिक्षक हैं. मृतक तीन भाई हैं, जिसमें यह सबसे छोटा था.
इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. बछवारा थानाध्यक्ष ने बताया कि गांव की ही पूर्व सरपंच के पुत्र के साथ पुराना विवाद को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी गई है. फिलहाल शव अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.