1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Mar 09, 2020, 8:34:02 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI: हाइवा और ई-रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में भाई और बहन की मौत हो गई. यह घटना मझौल के आरसीसी कॉलेज के पास की है.
हादसे में 3 घायल
इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. तीनों घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. दो घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. दो घायलों में महिला मृत बच्चों की मां और पिता हैं.
तेज रफ्तार हाइवा ने मारी टक्कर
हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि लालकृष्ण गुप्ता अपनी पत्नी रूबी देवी, ढाई साल के बेटे और 6 महीने की बेटी किंजल कुमारी के साथ ई रिक्शा में सवार होकर सिउरी से अपने ससुराल छौड़ाही जा रहे थे तभी मंझौल के आरसीएस कॉलेज के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी. जिसमे दोनों मासूमों की दर्दनाक मौत हो गयी. जबकि ईरिक्शा चालक मो शहजाद,लाल कृष्ण गुप्ता और रूबी देवी घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने सभी को बेगूसराय सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां रूबी देवी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया जबकि मो. शहजाद का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.