Hindi News / news / बेगूसराय में सड़क हादसे में एक शख्स की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

बेगूसराय में सड़क हादसे में एक शख्स की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Oct 03, 2020, 9:47:47 AM

बेगूसराय में सड़क हादसे में एक शख्स की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

- फ़ोटो

BEGUSARAI :बेगूसराय में शुक्रवार की देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जहां मौके पर ही मौत हो गई तो  वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है. 

पहली घटना बरौनी थाना क्षेत्र के हाजीपुर के निकट की है. जहां बेटी के छठिहार में शामिल होने ससुराल जा रहे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मिर्जापुर निवासी रामकिशन शाह के पुत्र अक्षय कुमार की शादी एक साल पूर्व सरौंजा में हुई थी. बेटी के छठिहार में शामिल होने के लिए शुक्रवार की रात वह अपने बाइक से ससुराल जा रहा थे, इसी दौरान हाजीपुर के निकट बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई, जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

 वहीं दूसरी घटना एनएच-31 के जिला मुख्यालय के लोहिया नगर गुमटी के समीप की है. जहां केला लोडेड पिकअप और बस की टक्कर में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि उजियारपुर थाना क्षेत्र के नजीरपुर निवासी रामचंद्र दास पिकअप पर केला लोड कर बिहपुर से मुसरीघरारी जा रहा था. इसी दौरान सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है.