1st Bihar Published by: JITENDRA KUMAR Updated Dec 05, 2020, 12:39:08 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : बड़ी खबर बेगूसराय से है, जहां अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जानलेना हमला हुआ है. इस हमले में दो पुलिसकर्मी में गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. घायल पुलिस वाले को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
मामला नावकोठी थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव की है. बताया जाता है कि नावकोठी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बभनगामा गांव में कई अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है और इसिलए जमा हुए हैं.
सूचना के आधार पर जब नावकोठी थाने की पुलिस ने बभनगामा में घेराबंदी की तो अपराधियों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो. घायल दोनों पुलिसकर्मी को इलाज के लिए नावकोठी पीएससी में भर्ती कराया गया. नावकोठी थाना प्रभारी का कहना है कि कुछ अपराधी हथियार से लैस होकर बभनगामा गांव में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंचो तो अपराधियों ने हमला कर दिया. हमले के बाद भी पुलिस ने अपना साहस दिखाते हुए कई अपराधी को गिरफ्तार किया है और कुछ अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए. फिलहाल नावकोठी थाने की पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है, जल्द ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.