ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

पुलिस की गिरफ्त से भागा शराब कारोबारी, हाथ में हथकड़ी लेकर मुंह देखते रह गए सिपाही

BEGUSARAI : बिहार में शराबबंदी होने के बावजूद भी कई जगहों से लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं कि वहां अवैध तरीके से शराब की बिक्री की जा रही है. बिहार पुलिस भी लगातार शराब तस्करों क

पुलिस की गिरफ्त से भागा शराब कारोबारी, हाथ में हथकड़ी लेकर मुंह देखते रह गए सिपाही
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में शराबबंदी होने के बावजूद भी कई जगहों से लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं कि वहां अवैध तरीके से शराब की बिक्री की जा रही है. बिहार पुलिस भी लगातार शराब तस्करों के ऊपर नकेल कसने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में बेगूसराय पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया लेकिन वो शराब तस्कर पुलिस की आंख में धूल झोंककर फरार हो गया. 


इस घटना के बाद बेगूसराय पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं. पुलिस अभिरक्षा से शराब कारोबारी फरार होने के बाद पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है. शराब कारोबारी फरार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के गाछी टोला से आरोपी राजेश पासवान को बीती रात गिरफ्तार किया था. 


बताया जा रहा है कि जब शराब कारोबारी को नगर थाना की टीम सदर अस्पताल लेकर आई. उसी दरमियान पुलिस को चकमा देकर पुलिस अभीरक्षा से कारोबारी फरार हो गया. जैसे ही इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को लगी नगर थाने के पुलिस सकते में रह गया. पुलिस द्वारा चारों तरफ नाकेबंदी कर फरार शराब तस्कर की खोजबीन की जा रही है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता