Hindi News / news / बेगूसराय में नाव हादसा, 8 लोग डूबे, 2 की मौत

बेगूसराय में नाव हादसा, 8 लोग डूबे, 2 की मौत

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Aug 18, 2021, 1:18:22 PM

बेगूसराय में नाव हादसा, 8 लोग डूबे, 2 की मौत

- फ़ोटो

BEGUSARAI : बिहार में बाढ़ की वजह से नाव हादसों की संख्या काफी बढ़ गई है. इसी कड़ी में इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बेगूसराय जिले में बड़ा नाव हादसा हुआ है. इस हादसे में जहां 8 लोग डूब गए हैं वहीं दो लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में एक महिला और एक बच्ची शामिल है. 


घटना बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा 3 पंचायत की है. बताया जा रहा है कि नाव पर 8 लोग सवार होकर मार्केट के लिए गोपालपुर से बाजीतपुर जा रहे थे. तभी अचानक बाढ़ के पानी में नाव डूब गई. नाव पर सवार 8 लोग डूबने लगे जिसमें 6 लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली लेकिन पानी में डूबने से एक महिला और बच्ची की मौत हो गई. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया. 


स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्ची के शव को पानी से बाहर निकाल लिया गया है. हालांकि खबर लिखे जाने तक महिला के शव की खोजबीन जारी है. मृत महिला और बच्ची चमथा 3 पंचायत के गोपालपुर के रहने वाले तुलसी शर्मा की पत्नी और उसकी बच्ची बताई जा रही है. मामले की सूचना बछवारा थाने की पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है.