1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Mar 11, 2020, 7:36:44 AM
- फ़ोटो
BEGUSARAI: किसी विवाद को लेक पड़ोसी ने पिता, बेटे और भतीजे को गोली मार दिया. गोली लगते ही भतीजे की मौत हो गई. पिता और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों घायलों का इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है. एक की स्थिति नाजुक बनी हुई है. घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सबदलपुर गांव की है.
मृतक युवक की पहचान राजेंद्र यादव के रूप में की गई है. वहीं घायल पिता-पुत्र की पहचान झाखो यादव एवं रूपेश यादव के रूप में की गई है. बताया जाता है कि बीती रात होली खेलने के बाद रूपेश यादव बगल के ही विकास यादव के पास उसके दुकान से कुछ सामान खरीदने के लिए गया तो विकास एवं रुपेश के साथ कुछ कहासुनी हुई. फिर वहां से रूपेश यादव अपने घर कहने के लिए आया कि मेरे साथ विकास के द्वारा मारपीट की गई जब घर वालों ने कहने के लिए गया विकास से तो बातों बात में इतना भयंकर बात बन गई उसी से नाराज होकर विकास कुमार ने पिस्टल निकालकर पिता-पुत्र एवं भतीजा को गोली मार दिया.
आनन-फानन में तीनों को उठाकर इलाज के लिए लाया जा रहा था. उसी दरमियान रास्ते में ही पशुपति यादव की मौत हो गई. वहीं पिता और बेटे को किसी तरह लोगों ने सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां पुत्र की स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया. वही पिता का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. फिलहाल साहेबपुर कमाल के थाने के पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.