Hindi News / news / अपराधियों ने किसान को गोलियों से भूना, घटनास्थल पर हुई मौत

अपराधियों ने किसान को गोलियों से भूना, घटनास्थल पर हुई मौत

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Dec 05, 2020, 8:29:17 AM

अपराधियों ने किसान को गोलियों से भूना, घटनास्थल पर हुई मौत

- फ़ोटो

BEGUSARAI: अपराधियों का लगातार तांडव जारी है. जहां बेखौफ अपराधियों ने एक किसान को गोलियों से भून दिया. जिससे किसान की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मुसेचक की है.

मृतक किसान की पहचान मुसेचक के कामो दास के रूप में की गई है. बताया जाता है कि मृतक कामो दास अपने घर से कुछ ही दूरी पर डेरा में अकेले रहते थे. उसी दौरान अपराधियों ने कामो दास को गोली मारकर हत्या कर दी. जब परिवार वालों ने चिल्लाने की आवाज सुनकर आए तो देखा कामो दास खून से लथपथ पड़ा हुआ है.

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी. मौके पर साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस आ कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार आपसी रंजिश के कारण कामो दास की हत्या की बात सामने आ रही है. फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. वही, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.