ब्रेकिंग
बिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षाबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षा

बेगूसराय में कई ठिकानों पर CBI की रेड, करोड़ों के गबन से जुड़ा है मामला

BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां करोड़ों के घोटाला के मामले में सीबीआई की टीम ने दबिश दी है। मामला डाक विभाग में करोड़ों रुपए के गबन से जुड़ा है। इस मामले में सीबीआई

बेगूसराय में कई ठिकानों पर CBI की रेड, करोड़ों के गबन से जुड़ा है मामला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां करोड़ों के घोटाला के मामले में सीबीआई की टीम ने दबिश दी है। मामला डाक विभाग में करोड़ों रुपए के गबन से जुड़ा है। इस मामले में सीबीआई की टीम एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। सीबीआई की इस कार्रवाई से डाक विभाग के कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया है।


दरअसल, डाक विभाग में करीब ढाई करोड़ रूपए के गबन के मामले की जांच का जिम्मा मिलने के बाद सीबीआई की टीम आज बेगूसराय में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। डाक विभाग के सस्पेंड खजांची अमर कुमार के नगर थाना क्षेत्र के चाणक्य नगर मोहल्ले में स्थित घर पर सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक करीब 5 घंटे तक छापेमारी करने के बावजूद सीबीआई की टीम को सफलता हाथ नहीं लग सकी है। 


बता दें कि बेगूसराय डाक विभाग में करीब ढाई करोड़ रुपए का गबन का मामला सामने आया था। इस मामले में सीबीआई ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। इस मामले में पिछले दिनों डाक विभाग के करीब दर्जनभर कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया था। हालांकि सीबीआई की टीम लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन कोई भी अधिकारी फिलहाल छापेमारी के संबंध में जानकारी नहीं दे रहे हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता