1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Dec 15, 2020, 9:59:03 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : जिले में रफ्तार का कहर एक बार फिर से दिखा है. सड़क हादसे में एक दिहाड़ी मजदूर की मौत हो गई है. मजदूर की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
घटना बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की है, जहां बखड़ा स्थित एनएच 31 के पास एक तेज रफ़्तार वाहन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई. मृतक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सादपुर पूर्वी वार्ड संख्या 15 निवासी हर्षित तांती का लगभग 25 वर्षीय पुत्र बिरजू ताती के रुप में की गई है.
परिजनों ने बताया कि वह नावकोठी थाना क्षेत्र के बागैर गांव में अपने फुआ से मिलकर रिश्तेदार के साथ साइकिल से बखड्डा ससुराल जा रहा था. बखड्डा ढाला के निकट पहुंचते ही पेट्रोल पंप के समीप स्थित एनएच 31 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया. लोगों की सूचना पाकर साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय लाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पत्नी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है. संबंधित थाने की पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है.