ब्रेकिंग
मुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकारमुर्गी फार्म की आड़ में शराब तस्करी का खुलासा, 30 लाख का माल बरामदबिहार में पुलिस टीम पर हमला, अवैध बालू लदे जब्त ट्रैक्टर को छुड़ाकर फरार हुए माफियामुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकारमुर्गी फार्म की आड़ में शराब तस्करी का खुलासा, 30 लाख का माल बरामदबिहार में पुलिस टीम पर हमला, अवैध बालू लदे जब्त ट्रैक्टर को छुड़ाकर फरार हुए माफिया

बेगूसराय में एक मजदूर का मर्डर, अपराधियों ने कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आ रही है जहां एक मजदूर की धारदार हथियार से निर्मम तरीक़े से हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल

बेगूसराय में एक मजदूर का मर्डर, अपराधियों ने कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आ रही है जहां एक मजदूर की धारदार हथियार से निर्मम तरीक़े से हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई. 


घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी सांख अंतर्गत चौपरिया बहियार की बताई जा रही है. मृतक की पहचान बड़ी सांख वार्ड संख्या 9 के रहने वाले नारायण साह का लगभग 35 वर्षीय पुत्र ललन साह के रूप में की गई है. 


मृतक के भाई नंदन शर्मा ने बताया कि मृतक का अपने पत्नी से विवाद चल रहा था. नंदन ने बताया कि वह अपने खेत में लगे मछली के जाल को देखकर लौट रहा था, तभी किसी ने उसकी कुल्हाड़ी और पघड़िया से काटकर निर्मम हत्या कर दी. 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. मामले की छानबीन की जा रही है. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.


मिली जानकारी के अनुसार, अवैध संबंध के चक्कर में पत्नी ने अपने पति की हत्या करवा दी है. फिलहाल मुफस्सिल थाने की पुलिस सारे बिंदुओं पर जांच कर रही है. पुलिस इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस हत्या के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चा होने लगी है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता