1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Dec 20, 2020, 9:52:17 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : इस वक़्त एक ताजा खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां एक भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है. दरअसल एक ओवरलोडिंग तेज रफ़्तार ट्रक दूकान पर पलट गई है. ट्रक के नीचे दुकानदार और बाइक सवार व्यक्तिा दब गए हैं. लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है.
घटना बेगूसराय जिले के नगर थाना इलाके की है, जहां पॉवर हाउस चौक के पास गिट्टी से ओवरलोड ट्रक एक दुकान पर पलट गई गई. बताया जा रहा है कि रविवार देर रात बेगूसराय शहर के पॉवर हाउस चौक के पास गिट्टी से ओवरलोड हरियाणा नंबर की ट्रक जो बेगूसराय से जीरोमाइल के तरफ जा रही ट्रक पान की गुमटी ऊपर पलट गई. आनन फानन में स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुटे हुए हैं.
मिली जानकारी के अनुसार ट्रक के नीचे दुकानदार और एक बाइक सवार के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. लोग ट्रक से गिट्टी खाली करने में जुटे हैं ताकि दबे लोगों की जान बचाई जा सके. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया है परंतु समाचार प्रेषण तक पुलिस घटना स्थल पर नही पहुंच सकी है. दुकानदार की पहचान गाछी टोला निवासी युवक के रूप में हुई है.