1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Sep 10, 2020, 3:35:28 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : बेगूसराय में बुआ और भतीजा की बलान नदी के जाम गड्ढे के पानी में डूबकर दर्दनाक मौत हो गई. इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.
घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के बलान नदी घाट राजापुर के समीप की है. मृतक की पहचान राजापुर निवासी रंजीत महतो के पुत्र प्रियांशु कुमार और बिंदेश्वरी महतो के पुत्री कृती कुमारी के रूप में की गई है. बताया जाता है कि प्रियांशु कुमार अपने दरवाजा पर गेंद खेल रहा था उसी दरमियान बगल में ही बलान नदी के जमा गड्ढे के पानी में गेंद चला गया.
गेंद निकालने के लिए प्रियांशु वहां गया तो उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. वहां मौजूद कृति प्रियांशु को बचाने के लिए गड्ढे के पानी में कूद गई और वह भी गहरे पानी में चली गई. स्थानीय लोगों ने दोनों को डूबते हुए देखा तो बचाने का भरपूर प्रयास किया गया लेकिन बचा नहीं सके और दोनों डूब गए. स्थानीय लोगों ने काफी खोजबीन के बाद दोनों का शव बरामद किया है.जानकारी मिलने के बाद मंसूरचक थाने के पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.