ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

बेगूसराय में मोबाइल के विवाद में दोस्त ने ही दोस्त को मारी गोली, हालत नाजुक

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर दोस्ती कलंकित हुई है, जहां मामूली विवाद में दोस्त ने ही दोस्त को गोली मार दी. गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जह

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर दोस्ती कलंकित हुई है,  जहां मामूली विवाद में दोस्त ने ही दोस्त को गोली मार दी. गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ी की है. घायल युवक की पहचान नवीन सिंह के पुत्र गोलू कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि मोबाइल को लेकर गोलू का अपने ही दोस्तों के साथ झगड़ा हो गया था. झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोस्तों ने गोलू को गोली मार दी. 

 गली लगने के बाद गोलू खून से लथपथ होकर वहीं पर बेहोश होकर गिर गया. परिजनों ने आनन-फानन में गोलू को उठाकर एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया,  जहां गोलू की स्थिति नाजुक बनी हुई है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता