ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

बेगूसराय में दिनदहाड़े बैंक डकैती, हथियार भिड़ाकर अपराधियों ने लूटे 6 लाख रुपये

BEGUSARAI : इस वक़्त की बड़ी खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक में डकैती की घटना को अंजाम दिया. डकैती के बाद बैंक में अफरा-तफरी का माहौल बन ग

बेगूसराय में दिनदहाड़े बैंक डकैती, हथियार भिड़ाकर अपराधियों ने लूटे 6 लाख रुपये
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : इस वक़्त की बड़ी खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक में डकैती की घटना को अंजाम दिया. डकैती के बाद बैंक में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के आकोपुर यूको बैंक की है. फिलहाल कई थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है. 


मिली जानकारी के अनुसार बैंक मैनेजर एमडी परवेज आलम को नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर बंधक बना लिया जब इसका विरोध बैंक मैनेजर आलम ने किया तो अपराधियों ने हथियार के बल पर उनकी पिटाई कर दी और 6 लाख 50 हजार की लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. वही बैंक में मौजूद ग्राहकों ने बताया कि अचानक 4 अपराधी हथियार के बल पर घुस आये और बोलने लगे कि कोई कुछ बोला तो गोली मार देंगे.  


बताया जा रहा है कि तीन मोटरसाइकिल पर 6 अपराधी इको बैंक के पास पहुंचे. सभी नकाबपोश थे. पहले चार अपराधी हथियार के बल पर अंदर घुसे और दो अपराधी बाहर में रेकी कर रहे थे. चार नकाबपोश अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। वहीं इस घटना के बाद बेगूसराय एसपी अवकाश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि फिलहाल लूटपाट की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है. इस फुटेज के आधार पर अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 


वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर सुरक्षा गार्ड नहीं रहने के कारण इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है. यहां से चेरिया बरियारपुर थाना का दूरी 10 किलोमीटर है लेकिन यहां पर न ही कोई पेट्रोलिंग होती है और न ही इस बैंक में सुरक्षा गार्ड हैं, इन्हीं वजह से आज यह लूटपाट हुई है. इस घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश का माहौल बना हुआ है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता