ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..

बेगूसराय में धराये झपट्टामार गिरोह के दो बदमाश, जमकर हुई पिटाई

BEGUSARAI : बेगूसराय में कोढ़ा गिरोह के झपट्टामार बदमाश लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. मंगलवार को भी गिरोह के दो सदस्यों ने बरौनी में बैंक से पैसा निकाल कर जा रहे किस

बेगूसराय में धराये झपट्टामार गिरोह के दो बदमाश, जमकर हुई पिटाई
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में कोढ़ा गिरोह के झपट्टामार बदमाश लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. मंगलवार को भी गिरोह के दो सदस्यों ने बरौनी में बैंक से पैसा निकाल कर जा रहे किसानों का बैग छीन लिया. हालांकि हल्ला सुनते ही दौड़े स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर दोनों को पकड़ लिया तथा जमकर पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया. 


पकड़े गए दोनों बदमाश कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के नयागांव जुराब गंज निवासी दिलीप यादव एवं बीरू कुमार यादव हैं. इस संबंध में पीड़ित विभूतिपुर के सांखमोहन निवासी रंजीत कुमार एवं फुलेना यादव ने बताया कि मंगलवार की दोपहर बरौनी डेयरी स्थित बैंक ऑफ इंडिया से एक लाख 32 हजार रुपया निकासी कर घर जा रहे थे. इसी बीच मिरचैया चौक बरौनी के पास रुक कर कागज खरीदने गए कि इतने में मोटरसाइकिल सवार दो युवक डिक्की तोड़कर रुपया लूट लेकर भागने लगे. स्थानीय लोगों के प्रयास से दोनों युवकों को खदेड़ कर पकड़ लिया गया तथा पैसा बरामद कर लिया गया है. 


इधर घटना की सूचना मिलते ही पहुंची फुलवरिया थाना की पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर गिरोह के उद्भेदन में लगी हुई है. बता दें कि बेगूसराय में झपट्टा मार गिरोह के सदस्य बराबर लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे हैं. स्थानीय लोगों के प्रयास से यदा-कदा पकड़े जाते हैं तो उनकी पहचान कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के निवासी के रूप में होती है. जिसके कारण कोढ़ा गिरोह के नाम से यह लोग चर्चित हो गए हैं. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता