1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Sep 22, 2020, 12:02:39 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : बेगूसराय में करंट के चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रुदौली पंचायत की है.
जहां मंगलवार की सुबह बिजली तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. मृतक महिला की पहचान स्थानीय निवासी बैजू साह की पत्नी उमदा देवी के रूप में की गई है.
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह उमदा देवी अपने घर में काम कर रही थी. बारिश के कारण शरीर गीला था और उसी वक्त वह घर में ही तार के चपेट में आगई. पर परिजनों की नजर नहीं पड़ी. कुछ देर बाद जब परिजनों ने देखा तो लाइन काट कर इसे हटाया पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.