ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Bihar Crime: बेगूसराय के खोदावन्दपुर थाने में CO से रंगदारी मांगने का मामला दर्ज, 5 लाख नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले के खोदबांदपुर अंचलाधिकारी प्रीति कुमारी को अज्ञात बदमाशों ने 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

Bihar Crime: बेगूसराय के खोदावन्दपुर थाने में CO से रंगदारी मांगने का मामला दर्ज, 5 लाख नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI:  बेगूसराय जिले के खोदबांदपुर अंचलाधिकारी प्रीति कुमारी को अज्ञात बदमाशों ने 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्रीति कुमारी ने बताया कि 26 नवंबर को पैक्स चुनाव के दौरान उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। 


कॉल करने वाले ने खुद को बदमाश बताते हुए 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से डरी हुई प्रीति कुमारी ने 3 दिसंबर को खोदबांदपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराया है।


सीओ प्रीति कुमारी का कहना है कि 26 नवम्बर को वे पैक्स चुनाव के कार्य में व्यस्त थी। तभी 11 बजकर 24 मिनट पर उनके मोबाइल पर कॉल आया और कॉल करने वाला ने नाम लेकर कहा कि तुम सीओ पद पर हो। 5 लाख रुपए रंगदारी दो नहीं तो अंजाम भुगतने को तैयार रहो। इस पर सीओ ने कॉल काट दिया। 


शाम को फिर उसी नम्बर से बदमाश ने 4-5 बार कॉल किया और भद्दी-भद्दी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। बदमाश ने 7 बजकर 3 मिनट,7 बजकर 6 मिनट,7 बज कर 10 मिनट,7 बजकर 10 मिनट,7 बजकर 11 मिनट और 7 बजकर 26 मिनट पर कॉल कर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है।


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं।


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता