Hindi News / news / बेगूसराय में भू-माफियाओं ने जमकर की गोलीबारी, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम...

बेगूसराय में भू-माफियाओं ने जमकर की गोलीबारी, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Jan 17, 2020, 9:05:50 AM

बेगूसराय में भू-माफियाओं ने जमकर की गोलीबारी, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

- फ़ोटो

BEGUSARAI: बेगूसराय में भू-माफियाओं का तांडव जारी है, आए दिन भू-माफिया वारदात को अंजाम दे रहे हैं. शुक्रवार की सुबह भू-माफिया नगर थाना इलाके के सुकन टोला स्थित कृषि फार्म के पार रह रहे अरविंद साह के घर पर हमला बोला दिया और गोलीबारी करने लगे. इस हमले में अरविंद साह बाल-बाल बच गए.

हमले से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह कृषि फार्म के समीप रोड जाम करते हुए आगजनी की और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. 

खबर के मुताबिक भू-माफिया की नजर अरविंद साह की जमीन पर है और वे इस बेचने के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं. जिसका  अरविंद साह विरोध कर रहे हैं. इससे पहले भी भू-माफिया ने दो बार अरविंद साह के घर पर गोलीबारी की है. मामला पुलिस में भी पहुंचा था पर कार्रवाई नहीं हुई. 

जिसके बाद आज नाराज ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. अरविंद साह ने पड़ोस के ही राजकुमार महतो पर आरोप लगया है.  फिलहाल नगर थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने में जुटी है.