ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक शख्स को मारी गोली, तफ्तीश में जुटी पुलिस

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय जिले में अपराधियों ने एक युवक को मार दी है. गोली लगने से युवक घायल हो गया है. उसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बेगूसराय पु

बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक शख्स को मारी गोली, तफ्तीश में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय जिले में अपराधियों ने एक युवक को मार दी है. गोली लगने से युवक घायल हो गया है. उसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बेगूसराय पुलिस इस घटना की छानबिनमें जुटी हुई है.


घटना बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र की है, जहां रानी एक पंचायत के बछवारा बाजार स्थित जानकी हाट के समीप सड़क किनारे खड़े युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया. स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक जानकी हाट के समीप सड़क किनारे चाय दुकान पर खड़ा था. तभी बैंक बाजार की ओर से बाइक पर सवार नकाब लगाए दो अपराधी पहुंचा और उक्त युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दिया, जिससे उक्त युवक को पेट में गोली लग गई है.


घायल युवक की पहचान रानी 1 पंचायत के नारेपुर धर्मपुर गांव निवासी राकेश कुमार का 22 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार के रूप में की गई है. गोलीबारी की घटना होते ही स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गया और बाजार समेत गांव के लोग भागने लगे. देखते ही देखते समूचे बाजार में सन्नाटा छा गया.


घटना की सूचना पाकर बछवारा थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचकर स्थल का निरीक्षण करते हुए घटनास्थल पर से एक जिंदा कारतूस व दो खोखा बरामद किया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. मामले को ले थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन करते हुए अपराधियों को चिन्हित किया जा रहा है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा और अपराधी कानून के शिकंजे में होंगे.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता