ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

बेगूसराय में ज्वैलरी शॉप से दिनदहाड़े बड़ी लूट, अंधाधुंध गोलीबारी करते भागे अपराधी

BEGUSARAI : बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को बड़ी चुनौती देते हुए दिनदहाड़े लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. इस दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए जमकर गोलीबारी भी की.<

बेगूसराय में ज्वैलरी शॉप से दिनदहाड़े बड़ी लूट, अंधाधुंध गोलीबारी करते भागे अपराधी
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को बड़ी चुनौती देते हुए दिनदहाड़े लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. इस दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए जमकर गोलीबारी भी की.

 घटना तेघड़ा थाना से कुछ ही दूरी पर तेघरा बाजार की है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने बाजार के प्रसिद्ध सोना चांदी विक्रेता राज लक्ष्मी ज्वेलर्स की दुकान पर धावा बोल दिया. इस दौरान अपराधियों ने हथियार के बल पर सोना चांदी लूट ली और चलते बने. दहशत फैलाने के लिए  इस दौरान अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी भी की और हथियार लहराते हुए फरार हो गए.

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. लूटे गए आभूषण के कीमत का आकलन किया जा रहा है. लेकिन चर्चा है कि पांच लाख से अधिक की लूट हुई है.  पुलिस सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुट गई है. वहीं, लूट के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया है. व्यवसायियों का कहना है कि यह प्रतिष्ठान मुख्य बाजार के मेन चौक पर है. वहां घनी आबादी है तथा कई सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है. इसके बावजूद अपराधियों ने दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया है. एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि लूट के बाद पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी हुई है. सीसीटीवी फुटेज की भी जांच चल रही है. अपराधी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता