ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

बेगूसराय में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

BEGUSARAI : बिहार में कोरोना संकट के बीच बढ़ती आपराधिक घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक ताजा खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है. अपराधियों ने एक लड़के को गोली

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में कोरोना संकट के बीच बढ़ती आपराधिक घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक ताजा खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है. अपराधियों ने एक लड़के को गोली मार दी है. पुलिस इस बड़ी वारदात की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना इलाके की है. जहां देर रात गोदरगामा गांव में पैक्स भवन के पास अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. गोली लगने के कारण युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


इस घटना से संबंधित मिली जानकारी के मुताबिक गोली लगने से जख्मी व्यक्ति की पहचान गिरधारी सिंह के बेटे वरुण कुमार के रूप में की गई है. जिसकी उम्र 28 साल बताई जा रही है. स्थानीय लोगों के मुताबिक अज्ञात अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची मटिहानी थाना की टीम इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता