ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

बेगूसराय में डबल मर्डल, घर पर चढ़कर अपराधियों ने पिता- पुत्र समेत 3 को मारी गोली

BIGUSARAI : बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. अपराधी बेलगाम हो चुके हैं और आए दिन आपराधिक घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं.ताजा मामला बलिया थाने के विष्णुपुर

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

BIGUSARAI : बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. अपराधी बेलगाम हो चुके  हैं और आए दिन आपराधिक घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं.

ताजा मामला बलिया थाने के विष्णुपुर गोखले नगर दियारा की है. जहां गुरुवार की देर रात अपराधियों ने सच्चिदानंद मिश्र के घर पर चढ़कर जमकर गोलीबारी की. इस गोलीबारी में जहां पिता की मौत हो गई तो वहीं पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया है.  घायल को आनन फानन में इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है.

मृतक के परिजनों का कहना है कि  केस नहीं उठाने पर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. मृतक की पहचान सच्चिदानंद मिश्र और घायल की पहचान 20 साल के पिंकेश कुमार के रूप में हुई है. वही हत्या के बाद अपराधियों ने सच्चिदानंद मिश्र का लाश को भी गायब कर दिया हैं. मृतक के दूसरे बेटे चिंकू कुमार ने बताया कि एक गंभीर मामला में गांव के कुछ लोगों पर उनके परिजनों ने मुकदमा कर रखा था. मुकदमा नहीं उठाने के कारण बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है.  गुरुवार की रात हुई घटना में सच्चिदानंद मिश्र की हत्या के बाद उसके शव को अपराधियों ने गायब कर दिया.बताया जा रहा है की सच्चिदानंद।चर्चा है कि बदमाशों ने प्रभु नंदन  को भी गोली मार हत्या कर दी गई है।पुलिस के अनुसार हर एंगिल से जांच की जा रही है।

वहीं इस मामले में एक व्यक्ति की और गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है.  उसकी डेड बॉडी पुलिस ने बरामद कर ली है. उसकी पहचान गांव के ही प्रभु नंदन के रूप में की गई है. जानकारी के मुताबिक प्रभु नंदन को भी गोली मारकर हत्या कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा और भय का माहौल बना हुआ है. लापता किए गए शव की भी तलाश में पुलिस जुटी है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता