1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Dec 06, 2020, 8:54:33 AM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : बेगूसराय के छौराही थाने की पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में जुटे छह अपराधियों को मौके से हथियार के साथ गिरफ्तार किया.
अपराधियों के पास पुलिस ने दो देसी कट्टा, कई जिंदा कारतूस और तीन बाइक सहित 6 मोबाइल बरामद किया है. अपराधियों की पहचान सुमित कुमार, आयुष कुमार ,प्रिंस कुमार ,कुंदन कुमार के रुप में की गई है.
इस बारे में मंझौल डीएसपी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि छौराही थाना क्षेत्र के मालपुर गांव में उषा देवी के घर में कुछ अपराधी जमा हुए हैं और बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं. इसी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की तो मौके से 6 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया. पुलिस सभी अपराधियों से पूछताछ कर रही है