ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

बेगूसराय में 30 लाख की डकैती, पिस्टल भिड़ाकर अपराधियों ने घरवालों को बनाया बंधक, दो घंटे तक की लूटपाट

BEGUSARAI : बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक परिवार को दो घंटे तक बंधक बनाकर डकैती की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. इतना ही नहीं विरोध करने पर पिस्तौल के बट, बैट एवं लाठी डंडे से परि

बेगूसराय में 30 लाख की डकैती, पिस्टल भिड़ाकर अपराधियों ने घरवालों को बनाया बंधक, दो घंटे तक की लूटपाट
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक परिवार को दो घंटे तक बंधक बनाकर डकैती की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. इतना ही नहीं विरोध करने पर पिस्तौल के बट, बैट एवं लाठी डंडे से परिवार के सभी सदस्यों की जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान घर के लोग रहम की भीख मांगते रहे, लेकिन बदमाशों ने बच्चों पर भी रहम नहीं किया. घटना बीहट नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर-30 इब्राहिमपुर की है. 


बताया जा रहा है कि हथियारबंद बदमाशों ने सेवानिवृत शिक्षिका उर्मिला देवी के घर में भीषण डकैती की. घर में अगले महीने दो लड़कियों की होने वाली शादी की तैयारी चल रही थी और लड़के वालों को सभी समान दिया जाना था, बदमाशों ने इसके लिए रखा गया सभी समान भी लूट लिया. डकैती का विरोध करने पर बदमाशों ने घर के सभी सदस्यों के साथ जमकर मारपीट की. इस घटना में बदमाशों ने 30 लाख से अधिक की संपत्ति लूट ली. मौके से बदमाशों की दो बाइक भी बरामद की गई है. इसके आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है. 


बदमाशों की पिटाई से रामाशीष सिंह, उर्मिला देवी, मनीष कुमार, रीना देवी, बबलू कुमार, शुभम राज एवं गोलू कुमार आदि घायल हो गए हैं. भीषण डकैती की इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. लोगों का कहना है कि पुलिस की गलत कार्यशैली के कारण अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. घटनास्थल पर डीएसपी राजन सिन्हा और कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट चुकी है.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता