1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 12, 2019, 1:36:25 PM
- फ़ोटो
SUPAUL: नेपाल के तराई इलाके में हो रही बारिश के चलते कोशी नदी का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. भारी बारिश के चलते नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच नदी से 1 लाख 79 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया. भारी बारिश से उफनाई कोशी नेपाल के तराई इलाकों में भारी बारिश का खामियाजा बिहार के उत्तरी जिलों को भुगतना पड़ रहा है. भारी बारिश के चलते कोशी नदी के जलस्तर में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है. कोशी नदी में पानी के बढ़ने से सुपौल जिले के कोशी तटबंध इलाकों में रहने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बढ़ सकती है लोगों की मुश्किलें कोशी के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है और फिलहाल तटबंधों की निगरानी की जा रही है. बताया जा रहा है कि अगर कोशी नदी का पानी का डिस्चार्ज 2 लाख क्यूसेक से उपर जाता है तो लोगों को उंची जगहों पर पलायन के लिए मजबूर होना पड़ सकता है.