ब्रेकिंग
सीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैसीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू है

चार्टर प्लेन में तेजस्वी की बर्थडे पार्टी पर शुरू हुई सियासत, जेडीयू ने सामाजिक न्याय के युवराज पर कसा तंज

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का चार्टर प्लेन में बर्थडे सेलिब्रेट करना सियासी मुद्दा बनते जा रहा है। जेडीयू ने तेजस्वी यादव के प्लेन वाले बर्थडे सेलिब्रेशन पर तंज कसा है। जेडीयू के मुख्य प्र

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का चार्टर प्लेन में बर्थडे सेलिब्रेट करना सियासी मुद्दा बनते जा रहा है। जेडीयू ने तेजस्वी यादव के प्लेन वाले बर्थडे सेलिब्रेशन पर तंज कसा है। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि सामाजिक न्याय के युवराज की तकलीफ देखते नहीं बन रही। चार्टर प्लेन में बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले तेजस्वी यादव के साथ हमारी पूरी सहानुभूति है।


संजय सिंह ने ट्वीट करते लिखा है कि 'तेजस्वी जी, सामाजिक न्याय का युवराज कितना गरीब है इसकी जानकारी देने के लिए आपको धन्यवाद।  वाकई आपका दुख देखा नहीं जाता। पिता लालू यादव जी चारा घोटाला में सजायाफ्ता होकर बीमार पड़े हैं, और आप बेबसी में जैसे-तैसे चार्टर प्लेन में अपना जन्मदिन मना रहे हैं।'  



आपको बता दें कि चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने अपना जन्मदिन आसमान में उड़ते हुए चार्टर प्लेन में मनाया है. चंद घंटे पहले तक पिता की बीमारी का हवाला दे रहे तेजस्वी यादव ने रात के हवा में उड़ते हुए जश्न मनाया. एक उद्योगपति के चार्टर प्लेन में तेजस्वी का बर्थडे सेलेब्रेशन वायरल हो चुका है.




टैग्स