1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 07, 2019, 5:56:34 PM
- फ़ोटो
PATNA : क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ बिहार की ओर से हाई कोर्ट में पटना पुलिस के खिलाफ याचिका दायर की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक काम में लापरवाही बरतने को लेकर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ बिहार ने प्रशासन के खिलाफ यह कदम उठाया है. मामला क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के अधिकारियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़ा है. दरअसल एसोसिएशन की और से गांधी मैदान थाना में कुछ अधिकारियों के ऊपर मामला दर्ज कराया गया था. एसोसिएशन की मानें तो पुलिस सुस्त होकर इस मामले में कार्रवाई कर रही है. गवाहों के बयान दर्ज हो जाने के बावजूद भी अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है. पुलिस की इस लापरवाही पर एसोसिएशन कड़ा रुख अख्यितार करते हुए हाई कोर्ट पहुंच गई है. क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ बिहार ने हाई कोर्ट में पुलिस के खिलाफ याचिका दायर की है. एसोसिएशन के सचिव आदित्य वर्मा ने कहा कि जल्द ही BCCI की ओर से एडहॉक कमिटी बनाने का निर्णय लिया गया है. इससे बिहार के क्रिकेटरों को फायदा होगा.