ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

बसवराज बोम्मई आज लेंगे शपथ, येदियुरप्पा की जगह कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे

DESK : कर्नाटक में बीजेपी के नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई आज शपथ लेंगे। बोम्मई येदियुरप्पा की जगह आज मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। मंगलवार को बीजेपी विधायक दल की हुई बैठक में ब

बसवराज बोम्मई आज लेंगे शपथ, येदियुरप्पा की जगह कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे
Editor
2 मिनट

DESK : कर्नाटक में बीजेपी के नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई आज शपथ लेंगे। बोम्मई येदियुरप्पा की जगह आज मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। मंगलवार को बीजेपी विधायक दल की हुई बैठक में बसवराज बोम्मई के नाम पर मुहर लग गई  थी। बोम्मई के साथ कई मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। बसवराज बोम्मई कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसआर बोम्मई के बेटे हैं। उन्हें येदियुरप्पा का करीबी भी माना जाता है और वह लिंगायत समुदाय से आते हैं।


बसवराज बोम्मई येदियुरप्पा के कैबिनेट में गृहमंत्री का पदभार संभाल चुके हैं। विधायक दल की मंगलवार को हुई बैठक में बोम्मई के नाम का प्रस्ताव येदियुरप्पा ने रखा था। येदियुरप्पा के इस प्रस्ताव का गोविंद करजोल ने समर्थन किया। जिस पर सभी विधायकों ने अपनी सहमति जताई। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद येदियुरप्पा ने मुंबई को बधाई दी। मुंबई ने भी पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। आज सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। सूत्र बता रहे हैं कि येदियुरप्पा के बेटे और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वी वाय विजेंद्र को पार्टी अब अहम भूमिका में ला सकती है। तीन उपमुख्यमंत्री भी बोम्मई के साथ शपथ ले सकते हैं। गोविंद कारजोल, आर अशोक, श्रीरामलु डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। 


विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर गए धर्मेंद्र प्रधान और जी किशन रेड्डी भी इस मौके पर मौजूद थे। हालांकि बोम्मई का नाम उस वक्त ही तय माना जा रहा था जब कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह ने वहां के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील के साथ येदियुरप्पा से मुलाकात की थी। येदियुरप्पा ने सोमवार को अपनी सरकार का दो साल पूरा करते हुए इस्तीफे की घोषणा कर दी थी।

टैग्स