ब्रेकिंग
बिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंप

विधायक रह चुके मां-पिता जेल में हैं बंद, बेटी ने जीत का लहराया परचम

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव में 31 साल की अंबा प्रसाद कांग्रेस की टिकट पर बड़कागांव से विधायक चुनी गई हैं. इस सीट से उनके पिता और मां भी विधायक रह चुकी हैं. लेकिन दोनों के ज

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव में 31 साल की अंबा प्रसाद कांग्रेस की टिकट पर बड़कागांव से विधायक चुनी गई हैं. इस सीट से उनके पिता और मां भी विधायक रह चुकी हैं. लेकिन दोनों के जेल जाने के बाद बेटी अंबा प्रसाद चुनाव लड़ी और पहले ही प्रयास में वह जीत गई. अंबा ने आजसू के रौशन लाल चौधरी को 30 हजार से अधिक वोटों से हराया हैं.

PHOTOS: जीत के बाद हेमंत सोरेन की फैमिली का कई फोटो हो रहा वायरल, जानिए क्या करती हैं उनकी पत्नी

मां-पिता का लड़ती हैं केस

अंबा प्रसाद विधायक बनने से पहले वह वकालत करती थी. हजारीबाग कोर्ट में अंबा ने पिता योगेंद्र साहू और मां निर्मला देवी के कई केसों को खुद लड़ रही हैं. अंबा के पिता योगेंद्र साहू 2009 में कांग्रेस के टिकट पर बड़कागांव से चुनाव जीते थे. योगेंद्र पर 24 से अधिक केस दर्ज है. जिसमें रंगदारी, हत्या समेत कई गंभीर आरोप है. जिसके कारण उनको जेल जाना पड़ा. मां निर्मला 2014 में चुनाव में खड़ी हुई और विधायक बनी. निर्मला पर भी केस दर्ज है. जिसके बाद दोनों को जेल हो गया. फिर अंबा यहां से चुनाव लड़ी और जीती.

चुनाव में हेमंत की भाभी समेत 10 महिला विधायक जीतीं, किसी के पिता तो किसी के पति दबंग

पहली बार में ही दिग्गजों को हराया

अंबा पहली बार में ही बीजेपी के कई बार विधायक रह चुके लोकनाथ महतो और आजसू से कई बार चुनाव लड़ चुके रौशन लाल चौधरी को हराया है. इन दोनों प्रत्याशियों का अंबा के पिता और मां से भी चुनावी मैदान में मुकाबला हो चुका हैं. योगेंद्र हेमंत सोरेन की सरकार में कृषि मंत्री भी रह चुके हैं. बता दें कि विधानसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की है. जिसमें अंबा प्रसाद भी एक हैं.

टैग्स